33.6 C
New Delhi
Friday, July 4, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

राजस्थान न्यूज़: ब्रह्माकुमारी की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी का निधन

राजस्थान न्यूज़: सिरोही जिले के आबूरोड स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी (Dadi Ratan Mohini news) का मंगलवार को निधन हो गया। वह 101 साल की थीं।

संस्थान के पीआरओ बीके कोमल ने बताया कि मंगलवार को राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी की पार्थिव देह अहमदाबाद से आबूरोड ब्रह्माकुमारी संस्थान के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय लाई जाएगी। जहां उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा

Respected Rajyogini Dadi Ratan Mohini ji, an embodiment of peace, love and power, reached her stage of completion and left her mortal coil on 8th April 2025 at the age of 101 years.

Dadi Ji was the Administrative Head of the Brahma Kumaris since 2021.

More :… pic.twitter.com/c7WhSm7rpb

— Brahma Kumaris (@BrahmaKumaris) April 8, 2025

दादी रतन मोहिनी का जन्म हैदराबाद सिंध (तत्कालीन भारत और अब पाकिस्तान में है) के प्रसिद्ध व धार्मिक परिवार में 25 मार्च, 1925 को हुआ। बचपन से ही उनका झुकाव अध्यात्मिकता व पूजा-पाठ की तरफ था। मात्र 13 वर्ष की उम्र में वे ब्रह्माकुमारी के संपर्क में आईं।

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के निधन पर शोक जताया है।

मुख्यमंत्री शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी के देहावसान का समाचार सुनकर मन अत्यंत दुखी है। उनका देवलोकगमन आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है।’

 

Popular Articles