30.7 C
New Delhi
Saturday, July 5, 2025

Top 5 This Week

Related Posts

सुनीता विलियम्स: अंतरिक्ष से भारत वर्ष रौशनी के नेटवर्क जैसा था

हिमालय अंतरिक्ष से लहरों की तरह दिखता है।’ ये कहना है नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स का जो कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 9 माह बिताकर धरती पर लौटी हैं। उन्होंने भारत को एक महान देश बताते हुए कहा कि वह जल्द ही भारत का दौरा करेंगी।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आईएसएस से वापस धरती पर लौटने के बाद विलियम्स ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा कि भारत बहुत ही अद्भुद देश है। एक बार हमारा आईएसएस हिमालय ऊपर से गुजरात तो हमने उसकी तस्वीरों को कैप्चर किया। ये पूरी तरह से अविश्वनीय और अकल्पनीय था।

कौन हैं सुनीता विलियम्स

गौरतलब है कि सुनीता विलियम्स का जन्म वर्ष 1965 में अमेरिका के ओहायो प्रांत में हुआ था। उनके पिता भारतीय मूल के गुजराती थे, जिनका नाम दीपक पंड्या था। जबकि, मां स्लोवेनिया की हैं। लेकिन, चूंकि विलियम्स का जन्म अमेरिका में हुआ था, इसलिए उन्हें वहां की नागरिकता मिल गई। अब वह अपने पिता के मूल देश भारत आना चाहती हैं। हालांकि, इससे पहले वह वर्ष 2007 और 2013 के अंतरिक्ष मिशनों के बाद भारत आई थीं। हालांकि, इस बार सुनीता विलियम्स भारत कब आएंगी, इसकी कोई फिक्स डेडलाइन नहीं है।

भारत वर्ष को लेकर कही ये बात

इसके साथ ही सुनीत विलियम्स ने अंतरिक्ष में बिताए उन पलों को साझा किया, जब आईएसएस भारत के ऊपर से गुजरा तो बहुत ही अद्भुत दृश्य था। गुजरात और मुंबई अलग-अलग रंगों के साथ दिखाई दे रहे थे। पूरे भारत को अंतरिक्ष से देखने पर ऐसा प्रतीत होता है कि बड़े शहरों से रौशनी का नेटवर्क छोटे शहरों की ओर जा रहा है।

अंतरिक्ष विज्ञान में भारत की सराहना

सुनीता विलियम्स ने भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत ने अंतरिक्ष में अद्भुत प्रगति की है।

 

Popular Articles