10.1 C
Delhi
Monday, December 1, 2025

स्पेस न्यूज: भारत की बेटी साहसी सुनीता विलिम्यस

एमटीन्यूज24×7 स्पेस न्यूज : इस साल मार्च की 19 तारीख को पूरी दुनिया के लोगों ने एक इतिहास बनते देखा। यह इतिहास है मानवीय बुद्धि का, मानव की इच्छाशक्ति, तकनीकी कौशल का, विज्ञान का, जी हां, इसी बुद्धि और इच्छाशक्ति के कारण नौ महीने से अंतरिक्ष में फंसे दो अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री, सुनीता विलिम्यस और बुच विल्मोर सकुशल धरती पर लौट आए। तड़के 3.27 बजे उनका स्पेसएक्स कैप्सूल (यान) फ्लोरिडा की खाड़ी में पैराशूट के जरिए सुरक्षित उतरा। इसे अंतरिक्ष की दुनिया में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। लेकिन बाकी दुनिया के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

जब लोग पढ़ते-सुनते थे कि सुनीता और विल्मोर की वापसी लटकती जा रही है, तब उनके मन में तरह-तरह के सवाल पैदा होते थे। लेकिन यान जब फ्लोरिडा की समुद्री सतह पर सुनीता और उनके अन्य तीन साथियों को लेकर उतरा तो दुनिया का शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा, जो हर्षित न हुआ हो। भारत के लोगों के लिए तो यह हर्ष और बड़ा है। भले ही सुनीता अमेरिकी नागरिक हैं, लेकिन उनकी जड़ तो भारत में ही है। भारत की इस बेटी ने दुनिया को चकित कर दिया है। उनका साहस, उनका ज्ञान और उनकी बुद्धिमत्ता के सामने हर कोई नतमस्तक है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता के धैर्य की प्रशंसा करते हुए एक्स पर लिखा, ‘‘धरती ने आपको ‘मिस’ किया। आपका यह अनुभव धैर्य, साहस और असीम मानवीय भावना की परीक्षा रहा है। सुनीता विलियम्स और क्रू 9 के अंतरिक्ष यात्रियों ने एक बार फिर हमें दिखाया है कि दृढ़ता का सही अर्थ क्या है। विशाल अनिश्चितता के सामने उनका अटूट दृढ़ संकल्प हमेशा लाखों लोगों को प्रेरित करेगा।’’

सुनीता की वापसी के लिए गुजरात के महेसाणा जिले में स्थित उनके पैतृक गांव झुलसाणा में हवन और पूजा-पाठ का आयोजन हुआ। जैसे ही उनकी वापसी हुई, लोग ‘हर-हर महादेव’ का नारा गुंजाने लगे। सुनीता के पिता डॉ. दीपक पांड्या का जन्म इसी गांव में 1932 में हुआ था। उच्च शिक्षा के लिए 1957 में वे अमेरिका चले गए और वहीं के होकर रह गए। सुनीता का जन्म अमेरिका में ही हुआ।

धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स

प्रधानमंत्री ने सुनीता विलियम्स के बारे में कहा, ‘‘वे एक पथप्रदर्शक और एक ‘आइकन’ हैं। उन्होंने अपने पूरे कॅरियर में इस भावना का उदाहरण दिया है। हम उन सभी पर अविश्वसनीय रूप से गर्व करते हैं, जिन्होंने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए अथक परिश्रम किया। उन्होंने दिखाया है कि जब सटीकता जुनून से मिलती है और तकनीक दृढ़ता से मिलती है तो क्या होता है।’’

बता दें कि 5 जून, 2024 को नासा ने बोइंग क्रू फ्लाइट टेस्ट मिशन शुरू किया था। इसके अंतर्गत नासा ने अपने दो अंतरिक्ष यात्रियों सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को आठ दिन की यात्रा पर भेजा। ये दोनों स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान के जरिए मिशन पर गए थे। यह अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आई.एस.एस.) के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की पहली उड़ान थी। यह मिशन नासा के व्यावसायिक क्रू कार्यक्रम का भाग है। वास्तव में नासा का लक्ष्य है अमेरिका के निजी उद्योग के साथ साझेदारी में आई.ए.एस. तक सुरक्षित, विश्वसनीय और कम लागत के मानव मिशन भेजजा। इसी उद्देश्य से सुनीता और विल्मोर को भेजा गया था, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी के कारण समय पर उनकी वापसी नहीं हो पाई।

सुनीता विलियम्स अब तक तीन बार (2004, 2013 और 2024) अंतरिक्ष मिशन पर जा चुकी हैं। आई.एस.एस. पर उन्होंने 608 घंटे बिताए हैं। यह दूसरी सबसे बड़ी अवधि है। सुनीता से आगे केवल पेगी व्हिटमोर हैं, जिन्होंने आई.एस.एस. पर 675 दिन बिताए हैं।

इस बार आई.एस.एस. पर सुनीता विलियम्स सबसे लंबे समय यानी 286 दिन तक रहीं। उनकी यह उपलब्धि नासा की रिकॉर्ड बुक में भी दर्ज हुई है। सुनीता की इस उपलब्धि से हर भारतीय गद्गद है।

 

Hot this week

राज्यपाल : भारत के राष्ट्रपति द्वारा लद्दाख, हरियाणा और गोवा में नई नियुक्तियाँ

राज्यपाल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu)...

गुरु पूर्णिमा पर गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश इन राशियों के लिए है शुभ

गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima): 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा...

फोर्ब्स टॉप बिलिनेयर्स में मुकेश अंबानी के साथ और कौन शामिल हैं?

अमेरिका की प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों...

SIPRI रिपोर्ट: चीन को दुनिया में जंग से मुनाफा; हमास और पाकिस्तान सहित 44 देशों को हथियार बेचे

SIPRI रिपोर्ट: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) Stockholm...

पुनौराधाम में बनेगा भव्य मंदिर; मिथिलांचल में पर्यटन को बढ़वा

पुनौराधाम (बिहार):  भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म में माता...

Topics

राज्यपाल : भारत के राष्ट्रपति द्वारा लद्दाख, हरियाणा और गोवा में नई नियुक्तियाँ

राज्यपाल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu)...

फोर्ब्स टॉप बिलिनेयर्स में मुकेश अंबानी के साथ और कौन शामिल हैं?

अमेरिका की प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों...

SIPRI रिपोर्ट: चीन को दुनिया में जंग से मुनाफा; हमास और पाकिस्तान सहित 44 देशों को हथियार बेचे

SIPRI रिपोर्ट: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) Stockholm...

पुनौराधाम में बनेगा भव्य मंदिर; मिथिलांचल में पर्यटन को बढ़वा

पुनौराधाम (बिहार):  भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म में माता...

ट्रैकोमा (Trachoma) मुक्त हुआ भारत; PM मोदी ने कहा यह गर्व का क्षण

ट्रैकोमा (Trachoma) एक आँख की बीमारी है और दुनिया...

थाईलैंड में प्रधानमंत्री शिनावात्रा के खिलाफ कॉल लीक के बाद भीषण प्रदर्शन

थाईलैंड न्यूज: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के ख़िलाफ़...

देवभूमि उत्तराखंड में मदरसों के पाठ्यक्रम और मानक सुविधायों की जांच पड़ताल होगी

देवभूमि उत्तराखंड राज्य की बीजेपी की धामी सरकार, उत्तराखंड...

Related Articles

Popular Categories