9.1 C
Delhi
Monday, December 1, 2025

Exit Polls Maharashtra: एनडीए (NDA) को नुकसान पर भाजपा को फायदा हो सकता है

Exit Polls: महाराष्ट्र एग्जिट पोल शुरू हो गया है। चुनाव आयोग ने इस बार छह की जगह साढ़े छह बजे तक एग्जिट पोल पर रोक लगाई थी।

सबसे पहले स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स का एग्जिट पोल सामने आया है। इसने महाराष्ट्र में एनडीए को नुकसान होता दिखाया है, एनडीए को जहां 31 से 34 सीटें जीता दिखाया है तो वहीं एनडीए को 10 से 14 सीटें जीतता दिखाया है।

लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र में कुल पांच चरणों में मतदान हुए हैं। सभी 48 सीटों समेत देशभर की 543 सीटों पर नतीजों का ऐलान चार जून को होगा। आज शाम साढ़े छह बजते ही तमाम टीवी चैनलों पर एग्जिट पोल सामने आने लगेंगे।

महाराष्ट्र में पहले फेज में सबसे ज्यादा 63.71 फीसदी वोटिंग हुई थी, जबकि दूसरे फेज में 62.71 मतदान हुआ। तीसरे फेज में 63.55 फीसदी वोटिंग देखने को मिली। इसके अलावा, चौथे फेज में 59.64 फीसदीऔर पांचवें फेज में 54.33 फीसदी वोटिंग हुई। पांचों चरण में मिलाकर कुल मतदान 60.78 फीसदी हुआ।

इंडिया गठबंधन ने आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर हुई मीटिंग के बाद दावा किया कि इंडिया गठबंधन  295 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगा। जिसमें महाराष्ट्र की 24 सीटें शामिल होंगी।

एनडीटीवी इंडिया – जन की बात सर्वे में बीजेपी नीत एनडीए गठबंधन को 2019 जितनी सीटों पर जीतने का अनुमान लगाया है। एनडीए ने 2019 में 41 सीटें जीतीं थी।  इसमें भी उसे 34 से 41 सीटों पर जीतता हुआ दिखाया गया है जबकि इंडी गठबंधन के 9 से 16 सीटों पर जीतने का अनुमान है।

एक्सिस माय इंडिया के सर्वे (Exit Polls) ने भाजपा को महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा लोकसभा सीट जीतते हुए दिखाया है। एनडीए में भाजपा के साथी शिंदे गुट को जहां 8-10 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं एनसीपी अजीत गुट के 1 से 2 सीटों पर सिमट जाने का अनुमान है।

इंडी गठबंधन की बात करें तो इन्हें Exit Polls में 16 से 20 सीटें मिलने का अनुमान है जिसमें कांग्रेस को 3 से 4 , शिवसेना उद्धव गुट को 9 से11 और शरद पवार के एनसीपी गुट को 3 से 5 सीटें मिलने का अनुमान है।

लगभग सभी एग्जिट पोलों (Exit Polls) में भाजपा की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इंडी गठबंधन वोटरों के बीच में अपनी पकड़ और पहुंच बनाने में नाकाम रहा है। वे जातिवादी, कम्यूनल और भ्रष्टाचारी हैं। यह गठबंधन केवल परिवारवाद को बचाने के लिए था, जनता ने इसे नकार दिया है।

ज्यादातर एग्जिट पोलों के अनुसार महाराष्ट्र में लोकसभा के लिए जोरदार लड़ाई हुई है, दो बड़ी पार्टियों में टूट ने इस लड़ाई को और मजेदार कर दिया था। सभी अपने आप को असली साबित करने की होड़ में थे। लगभग सभी ने अजित पवार के लिए खतरे की घंटी बजाई तो शिंदे गुट को भी आधी शिवसेना कोर वोटरों का वारिस माना जाने लगा है।

भाजपा को 2019 के मुकाबले मामूली फायदे के आसार का अनुमान है।

इंडिया टीवी -CNX के सर्वे के मुताबिक भाजपा नीत एनडीए को महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 24 से 31 सीटें मिल सकती हैं।

Exit Polls में भाजपा 18- 20 सीटें जीत सकती है। एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना को 5-7 सीटें मिल सकती हैं। वहीं इंडिया गठबंधन को 17-22 सीटें मिल सकती हैं जिसमें सबसे ज्यादा उद्धव गुट की शिवसेना के जीतने की संभावना है।

जी न्यूज- पोल के सर्वे में एनडीए को महाराष्ट्र में 30 से 35 सीटों का अनुमान है वहीं इंडिया गठबंधन के 18 से 13 सीटों पर जीतने का अनुमान है।

भाजपा का प्रदर्शन जहां 2019 से बेहतर रहने का अनुमान है तो वहीं उसके साथी दलों का प्रदर्शन उतना बेहतर नहीं रहा।

एबीपी न्यूज के सर्वे में उद्धव ठाकरे के लिए राहत की खबर आई है, इस सर्वे में उनके गुट के 9 सीटें जीतने का अनुमान है, जबकि पार्टी तोड़ कर अलग हुए शिंदे गुट को केवल 6 सीटें जीतने का अनुमान है, इस सर्वे की माने तो महाराष्ट्र की जनता ने उद्धव गुट को असली शिवसेना माना है।

एबीपी न्यूज के सर्वे में अजित पवार को बड़ा झटका मिला है। शरद पवार से पार्टी छीनकर अलग हुए अजीत को एनसीपी कोर वोटर ने नहीं अपनाया, शरद पवार की एनसीपी को 6 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज 24 चाणक्य एग्जिट पोल (Exit Polls) के अनुसार, महाराष्ट्र में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन को 33 सीटें मिलने का अनुमान है वहीं इंडी गठबंधन को 15 सीटें मिलने का अनुमान है।

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के सर्वे ने नितिन गडकरी के नागपुर से जीतने का अनुमान लगायाा है। नितिन गडकरी का मुकाबला नागपुर में कांग्रेस के विकास ठाकरे से था।

नितिन गडकरी यहां से लगातार जीतते रहे हैं। नितिन गडकरी भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं ।

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स ने  महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को कल्याण की सीट जीतता हुआ दिखाया है।

पिछले दो लोकसभा चुनावों में कल्याण सीट पर वह आसानी से जीत हासिल कर रहे थे।

उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) की ओर से वैशाली दरेकर-राणे मैदान में थी।

महाराष्ट्र के ठाणे लोकसभा सीट पर शिवसेना( उद्धव) के राजन बाबूराव विचारे और शिवसेना (शिंदे) के नरेश म्हस्के के बीच कांटे की टक्कर

एबीपी न्यूज ने अपने एग्जिट पोल (Exit Polls) में महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर का अनुमान लगाया है। इसने महाराष्ट्र में एनडीए को 22 से 26 तो वहीं इंडिया गठबंधन को 23 से 25 सीटों का अनुमान बताया है।

द स्ट्रेलेमा के सर्वे में महाराष्ट्र में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। द स्ट्रेलेमा ने अपने सर्वे में एनडीए को 24 से 27 और एनडीए को 20 से 23 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। इनके अनुसार सांगली लोकसभा सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार जीत सकता है।

न्यूज 18 के सर्वे के अनुसार एनडीए को महाराष्ट्र में नुकसान हुआ है। इस सर्वे के अनुसार एनडीए को32 से 35 सीटें मिलेंगी, वहीं भाजपा को 22 से 25 सीटें मिलने का अनुमान है। इंडिया गठबंधन को 15 से 18 सीटें मिलने का अनुमान है।

रिपब्लिक भारत -मैट्राइज के सर्वे  के सर्वे के अनुसार एनडीए को महाराष्ट्र में नुकसान हुआ है। इस सर्वे के अनुसार एनडीए को केवल 29 सीटें मिलेंगी।

महाराष्ट्र के रण में एनडीए को नुकसान होता दिख रहा है। शिवसेना और एनसीपी की टूट के बाद दोनों ही पार्टियों के वोट बंटते दिखाई दे रहे हैं। भाजपा 2019 के अपनी सीटों की संख्या तक पहुंचती नजर आ रही है।

बारामती सीट पर एनसीपी के दोनों गुट के साथ – साथ परिवार भी आमने- सामने था।

शरद पवार गुट  की तरफ से उनकी बेटी  सुप्रिया सुले मैदान में थीं तो वहीं अजीत गुट  की तरफ अजीत पवार की पत्नी  सुनेत्रा पवार मैदान में थीं। स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के द्वारा किए सर्वे में सुनेत्रा पंवार यह सीट जीतती नजर आ रही हैं।

स्कूल ऑफ पॉलिटिक्स के द्वारा किए गए सर्वे(Exit Polls) में एनडीए को पिछले चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में कम सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा के इलाके में भाजपा नीत एनडीए गठबंधन ने अपने कोर वोटों को गवां दिया है। पिछले चुनावों में भाजपा के साथ रही शिवसेना में हुई दो फाड़ ने एनडीए को घाटा कराया है।

 

Hot this week

राज्यपाल : भारत के राष्ट्रपति द्वारा लद्दाख, हरियाणा और गोवा में नई नियुक्तियाँ

राज्यपाल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu)...

गुरु पूर्णिमा पर गुरु का मिथुन राशि में प्रवेश इन राशियों के लिए है शुभ

गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima): 10 जुलाई को गुरु पूर्णिमा...

फोर्ब्स टॉप बिलिनेयर्स में मुकेश अंबानी के साथ और कौन शामिल हैं?

अमेरिका की प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों...

SIPRI रिपोर्ट: चीन को दुनिया में जंग से मुनाफा; हमास और पाकिस्तान सहित 44 देशों को हथियार बेचे

SIPRI रिपोर्ट: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) Stockholm...

पुनौराधाम में बनेगा भव्य मंदिर; मिथिलांचल में पर्यटन को बढ़वा

पुनौराधाम (बिहार):  भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म में माता...

Topics

राज्यपाल : भारत के राष्ट्रपति द्वारा लद्दाख, हरियाणा और गोवा में नई नियुक्तियाँ

राज्यपाल: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu)...

फोर्ब्स टॉप बिलिनेयर्स में मुकेश अंबानी के साथ और कौन शामिल हैं?

अमेरिका की प्रतिष्ठित मैग्जीन फोर्ब्स ने दुनिया के अमीरों...

SIPRI रिपोर्ट: चीन को दुनिया में जंग से मुनाफा; हमास और पाकिस्तान सहित 44 देशों को हथियार बेचे

SIPRI रिपोर्ट: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (सिपरी) Stockholm...

पुनौराधाम में बनेगा भव्य मंदिर; मिथिलांचल में पर्यटन को बढ़वा

पुनौराधाम (बिहार):  भारतीय संस्कृति और हिन्दू धर्म में माता...

ट्रैकोमा (Trachoma) मुक्त हुआ भारत; PM मोदी ने कहा यह गर्व का क्षण

ट्रैकोमा (Trachoma) एक आँख की बीमारी है और दुनिया...

थाईलैंड में प्रधानमंत्री शिनावात्रा के खिलाफ कॉल लीक के बाद भीषण प्रदर्शन

थाईलैंड न्यूज: थाईलैंड की प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा के ख़िलाफ़...

देवभूमि उत्तराखंड में मदरसों के पाठ्यक्रम और मानक सुविधायों की जांच पड़ताल होगी

देवभूमि उत्तराखंड राज्य की बीजेपी की धामी सरकार, उत्तराखंड...

Related Articles

Popular Categories