दूरदर्शन पर सुबह 6:30 बजे अयोध्या से रामलला की आरती का प्रसारण

 

दूरदर्शन पर सुबह 6:30 बजे अयोध्या से राम मंदिर आरती का प्रसारण

दूरदर्शन (प्रसार भारती) ने प्रभु श्रीराम में राम भक्तों की अनन्य आस्था को देखते हुए इस बड़ी सुविधा की शुरुआत की है।

  • राम मंदिर ट्रस्ट अब राम भक्तों को दूरदर्शन पर लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है।
  • दूरदर्शन ने कहा कि DD नेशनल हर सुबह 6.30 बजे से रामलला की ‘आरती’ का सीधा प्रसारण करेगा।
  • अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद से लगातार राम भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने जानकारी दी है, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं।” ऐसे में यदि आप भारी भीड़ के कारण फिलहाल अयोध्या जाने से बच रहे हैं तो अब घर बैठकर भी रामलला की आरती को लाइव देख सकते हैं।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ने ट्वीट किया, “श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिदिन औसतन 1 से 1.5 लाख तीर्थयात्री आ रहे हैं।” pic.twitter.com/7f2djj77k1

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब राम भक्तों को घर बैठे लाइव दर्शन की सुविधा दे रहा है।

एक्स पर एक पोस्ट में दूरदर्शन ने कहा कि DD नेशनल हर सुबह 6.30 बजे से रामलला की ‘आरती’ का सीधा प्रसारण करेगा।

अब हर दिन होंगे प्रभु श्री रामलला के दिव्य दर्शन! देखिए अयोध्या में श्री रामलला मंदिर से नित्य आरती का #Live प्रसारण, प्रतिदिन प्रातः 6:30 बजे सिर्फ #DDNational पर।#Ayodhya | #RamMandir | #ShriRamJanmbhoomi pic.twitter.com/IPf5ljaNXW

 

दूरदर्शन नेशनल हर रोज सुबह 6:30 बजे अयोध्या में राम मंदिर से दैनिक आरती का प्रसारण करेगा।

ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु रामलला के दर्शन का समय: सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक कर दिया है।

एक अनुमान के मुताबिक, जब से अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तब से अभी तक 75 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

 

 

Must Read